फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महाकुंभ के लिए भगवा रंग में रंगी जा रहीं रोडवेज बसें

विज्ञापन
बिजनौर डिपो में खड़ी भगवा रंग में रंगी बस। संवाद - फोटो : पोशाक यात्रा निकालते श्रद्धालु।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में भी प्रयागराज महाकुंभ को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। महाकुंभ में जाने वाली रोडवेज बसों को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। जिले से 144 रोडवेज बसें महाकुंभ के लिए भेजी जाएंगी।
परिवहन मुख्यालय की ओर से कुंभ मेले के लिए मुरादाबाद क्षेत्र से 410 रोडवेज बसों मांगें की गई है। इनमें बिजनौर की 144 बसें शामिल हैं। नई बसें तो पहले से ही भगवा रंग है। मगर, कुंभ में जाने वाली पुरानी बसों को भी अब भगवा रंग में रंगा जा रहा है। बिजनौर डिपो की कार्यशाला में ही बसों की रंगाई का काम चल रहा है। बसें 24 जनवरी से सात फरवरी तक के लिए भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर डिपो से 73, नजीबाबाद से 56, चांदपुर में 15 बसें जाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि सभी बसों का रंग भगवा किया जा रहा है। महाकुंभ से पहले रोडवेज बसें भगवा रंग में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें