फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रूट डायवर्जन से हल्दौर तक नहीं पहुंच रहीं रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। कांवड़ यात्रा के चलते हल्दौर से निकलने वाली सभी रोडवेज बसों को प्रतिबंधित कर दिए जाने से हल्दौर का संपर्क सड़क मार्ग से अन्य शहरों से पूरी तरह कट गया है। हल्दौर से बिजनौर, नूरपुर और धामपुर आदि शहरों को जाने के लिए निजी वाहन या ट्रेन ही एकमात्र सहारा है। इसके चलते स्थानीय लोगों एवं क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों के यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस वर्ष नए तरीके से हुए रूट डायवर्जन को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। बसें बंद होने से ग्रामीण छात्र स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे।
विज्ञापन

गत वर्षो में हरिद्वार-धामपुर-मुरादाबाद मार्ग की बसें हल्दौर से होकर निकलती थीं लेकिन नई व्यवस्था में इनका रूट परिवर्तन कर दिया गया है। दो दिन पहले तक हल्दौर -धामपुर मार्ग पर कुछ बसों का संचालन हो रहा था, जिन्हें रविवार को पूरी तरह बंद कर दिया गया। उधर, बिजनौर से अमरोहा की और जाने वाली बसें बालकिशनपुर चौक अम्हेड़ा से चांदपुर होकर निकल रही हैं। इनमें भी बालकिशनपुर चौक से सवारी नहीं बैठाईं जा रहीं हैं।
समाजवादी पार्टी के राजेश चौहान, प्रमोद भोले, ठाकुर योगेंद्र सिंह, मनोज ऐरन, नवेद कुरैशी आदि ने जिला प्रशासन से हल्दौर-धामपुर मार्ग की बसों को चालू करने की मांग की है। इस संबंध में एआरएम अशोक कुमार का कहना है की हल्दौर से निकलने वाली बसें 12 अगस्त तक पूरी तरह बंद रहेंगी जबकि चांदपुर मार्ग की और जाने वाली कोई बस यदि बालकिशनपुर चौक पर नहीं रोकी जाती है तो उसके चालक एवं परिचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें