फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के लिए रोडवेज बस सेवा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के लिए रोडवेज बस सेवा आज से
विज्ञापन

बिजनौर। अंतरराज्यीय बस सेवा को सरकार की हरी झंडी मिल गई है। इसी के तहत एक अक्तूबर से बिजनौर डिपो उत्तराखंड के लिए बस सेवा शुरू करेगा। अफसरों के अनुसार फिलहाल पूरे प्रदेश में लगभग 100 बसों के संचालन की अनुमति है। बिजनौर डिपो को तीन बसें चलाने के निर्देश दिये गए हैं। इनमें से एक बस बिजनौर हरिद्वार दिल्ली के लिए चलेगी, जबकि दो बसें बिजनौर कोटद्वार दिल्ली के लिए रवाना की जाएंगी।
कोरोना महामारी के कारण 24 मार्च से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद एक जून से अनलॉक-1 शुरु होने पर केवल इंटर स्टेट ही बसें संचालित की गई थीं। दूसरे प्रदेशों में बसों के जाने की शासन ने अनुमति नहीं दी थी। बिजनौर डिपो के एआरएम विनोद कुमार मौर्य के अनुसार अब राज्य सरकार ने अंतरराज्यीय परिवहन सेवाओं के लिए एसओपी जारी कर दी है। बिजनौर डिपो को तीन बसें ही संचालित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इनमें से दो बसें बिजनौर कोटद्वार दिल्ली और एक रोडवेज बस बिजनौर हरिद्वार दिल्ली के लिए बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शर्तों पर होगा बसों का संचालन
एआरएम विनोद कुमार मौर्य के अनुसार बिना मास्क पहने बस में चढ़ने की किसी को अनुमति नहीं होगी। हर यात्रा शुरू होने से पहले और यात्रा खत्म होने पर वाहन का संपूर्ण सैनिटाइजेशन किया जाएगा। वाहन चालक, परिचालक एवं यात्रियों को मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। पान, गुटखा, तंबाकू पर बैन रहेगा और थूकने पर दंड मिलेगा। कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर संबंधित वाहन चालक को इसकी सूचना पास के थाने, स्वास्थ्य केंद्र में देनी होगी। वाहन को निर्धारित स्टॉपेज पर ही रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों की जांच की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें