फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: झालू होकर शुरू किया गया रोडवेज बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
झालू। परिवहन निगम ने बिजनौर से चांदपुर के लिए रोडवेज बसों का संचालन वाया झालू, हल्दौर शुरू करा दिया है। इससे झालू के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। झालू वासियों की इस समस्या को अमर उजाला ने 23 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नागरिकों ने इस समस्या को प्रमुखता उठाने के लिए अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन

नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिली है। अब छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को आवागमन में पहले की अपेक्षा कम परेशानी होगी। लोगों को बस पकड़ने के लिए अन्य स्थानों पर कम जाना पड़ेगा, जिससे समय और अतिरिक्त खर्च दोनों की बचत होगी। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि धामपुर-बिजनौर मार्ग की रोडवेज बसों को भी बाया नहटौर-झालू तथा मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग की बसों को भी झालू होकर संचालित किया जाए। उनका कहना है कि इससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी।
यदि बिजनौर से धामपुर की बसों को झालू होकर निकाला जाए तो परिवहन विभाग को भी लाभ होगा। दूरी कम होने से डीजल की बचत होगी और अधिक यात्रियों के मिलने से विभाग के राजस्व में बढ़ोतरी हो सकेगी। अधिवक्ता सुमित चौधरी का कहना है कि बिजनौर-चांदपुर मार्ग की बसों संचालन शुरू करना सराहनीय कदम है। बिजनौर-धामपुर व बिजनौर- मुरादाबाद मार्गों की बसों को भी झालू से संचालित किया जाए। सुदेश अग्रवाल इसे नागरिकों के साथ परिवहन निगम के लिए भी लाभकारी मानते हैं। व्यापारी संजय वर्मा का कहना है कि बेहतर परिवहन सुविधा से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। इस्माईल का कहना है कि बसों के बाया झालू संचालन से लोगों की दिक्कतें और कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें