फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हल्दौर से दारानगर तक सड़क का होगा चौड़ीकरण

Fri, 03 Feb 2023 09:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित की गई हल्दौर दारानगर गंज मार्ग
विज्ञापन
विकास की बात लोगो के साथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। हल्दौर से फतेहपुर हुए दारानगर गंज तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण होगा। इस सड़क का एस्टीमेट (आकलन) तैयार करते हुए शासन को भेज दिया गया है। साथ ही इसका नाम बदलने की भी तैयारी चल रही है। आकलन प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद यह सड़क अब महात्मा विदुर मार्ग कहलाएगी।

हल्दौर के बालकिशनपुर चौराहे से फतेहपुर होते हुए दारानगर तक जाने वाली 15 किलोमीटर लंबी सड़क अभी तक अन्य जिला मार्ग की श्रेणी में शामिल है और इसकी चौड़ाई फिलहाल तीन मीटर है। यह सड़क दो दर्जन से अधिक गांवों को भी स्टेट हाईवे से जोड़ती है। आवाजाही की मुख्य सड़क है। लेकिन अब इस सड़क की श्रेणी बदलकर मुख्य जिला मार्ग करने और सात मीटर चौड़ाई करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। इस पर करीब 35 करोड़ रुपये की लागत आनी है। यह सड़क गंज से विदुरकुटी को भी सीधे जोड़ेगी। जिले में पहले ही तीन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन


नहर पटरी पर बाईपास बनाने की तैयारी

लोक निर्माण विभाग मध्य गंगा नहर द्वितीय चरण में पटरी पर बाईपास बनाने तैयारी में है। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बने नहर पुल से नहर पटरी होते हुए बिजनौर बदायूं स्टेट हाईवे पर विदुरकुटी के पास तक सड़क बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। विभाग की मंशा है कि मुजफ्फरनगर की ओर से आना वाला ट्रैफिक बिजनौर शहर में आने के बजाए सीधे नहर पटरी बाईपास से होते हुए विदुरकुटी के पास जाकर निकल जाएगा। इस ट्रैफिक नूरपुर मुरादाबाद रोड पर ले जाने के लिए गंज से फतेहपुर होते हुए हल्दौर तक जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन::: हल्दौर से फतेहपुर होते हुए गंज तक सड़क के चौड़ीकरण, सड़क का नाम महात्मा विदुर मार्ग करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जिस पर करीब 35 करोड़ की लागत आएगी। इसके साथ ही मध्य गंगा नहर पटरी पर बाईपास बनाने के प्रयास भी चल रहे हैं।

शादाब राव खान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें