- वर्धमान कॉलेज में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
- सांस्कृतिक कार्यक्रमाें में छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन
फोटो-1, 2
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज, बिजनौर में तीन दिवसीय प्रयास युवोत्सव का आगाज हुआ। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन सत्र में प्रबंध समिति के सचिव अर्जुन साहू ने कहा इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं का चहुंमुखी विकास होता है।
युवोत्सव का शुभारंभ सरस्वती मां की प्रतिमा के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ। स्वागत गीत पर छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। युवाओं के उत्साह के प्रतीक गुब्बारों के समूह को आसमान में छोड़ा गया। अर्जुन साहू ने विद्यार्थियों को इस वार्षिक युवोत्सव के आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सीएम जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की कॉर्डिनेटर डॉ. अंजू बंसल ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए आयोजित होने वाले आयोजनों की उपयोगिता बताई।
संयोजक डॉ. एसके शोन ने भी त्रिदिवसीय युवोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। संचालन डॉ. वैशाली पूनिया ने किया। छात्र-छात्राओं ने रैम्प वॉक किया। प्रबंध समिति के सदस्य वीके सिंह, डॉ. यशवेंद्र ढाका, डॉ. एस के जोशी, डॉ. बबिता चौधरी, डॉ. शशिप्रभा, डॉ. राजीव जौहरी, डॉ. जेके विश्वकर्मा, डॉ. चारुदत्त आर्य, डॉ. मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
पहले दिन में हुए कार्यक्रम
वर्धमान काॅलेज बिजनौर का प्रयास युवोत्सव तीन दिन चलेगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित है। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने प्रोडक्ट मार्केटिंग, रंगोली, पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता, कुकिंग विदाउट फायर, स्पीच, मेहंदी, पोस्टर मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता, पेंटिंग ऑन द स्पॉट प्रतियोगिता, माइम मिमिक्री मोनो एक्ट, एकटेम्परी आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।