फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालावाली पुल तक सीधी बनेगी सड़क

विज्ञापन
बिजनौर के बालावाली मे निर्माणाधीन गंगा नदी का पुल। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बालावाली पुल तक सीधी बनेगी सड़क
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा नदी पर बालावाली में बनाए जा रहे पुल के अप्रोच मार्ग के लिए जमीन को लेकर सहमति बन गई है। अब मुख्य मार्ग से पुल तक करीब 900 मीटर की सीधी सड़क बनाई जाएगी। एक बंद फैक्टरी की आवासीय कॉलोनी की जमीन को अधिग्रहण कर मार्ग बनाया जाएगा। दरअसल 400 मीटर मार्ग बनाने के लिए सरकारी जमीन नहीं थी। फैक्टरी के मालिक ने प्रशासन के साथ बातचीत में जमीन देने पर हामी भर दी है। इस साल के अंत तक बालावाली पुल से ट्रैफिक चालू कर दिया जाएगा।
हाल ही में बिजनौर जिला प्रशासन ने बालावाली में बंद पड़ी कांच फैक्टरी के स्वामी के साथ बातचीत की। बताया जा रहा है कि फैक्टरी के मालिक ने सड़क निर्माण को लेकर जमीन देने के लिए हामी भर दी है। सिर्फ कागजी औपचारिकताएं पूरा करना बाकी रह गया है। बता दें कि बालावाली में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पुल बनकर लगभग तैयार हो चुका है। अब गाइडबंध का काम ही शेष रह गया है। वहीं पहुंच मार्ग बनाए जाना भी जमीन की वजह से बाकी था।
विज्ञापन

सीधी सड़क से जोड़ा जाएगा पुल
फिलहाल जो सड़क कांच फैक्टरी की आवासीय कॉलोनी से होकर गुजर रही है, उसमें कई मोड़ हैं, जिससे भारी ट्रैफिक निकलना मुश्किल था। हालांकि 400 मीटर की दूरी में मौके पर जो सड़क है वह फैक्टरी की निजी जमीन में चल रही थी। उधर, बालावाली पुल को सड़क से जोड़ने के लिए 1200 मीटर लंबा पहुंच मार्ग बनाया जाना है, इसमें 400 मीटर लंबी सड़क सरकारी नहीं है। अब फैक्टरी की आवासीय कॉलोनी में जमीन मिलने के बाद पहुंच मार्ग का निर्माण हो सकेगा और सड़क में कई तीव्र मोड़ भी खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड को है पुल को जल्द चालू कराने की जल्दबाजी
उत्तराखंड सरकार ने अपनी सीमा में पहुंच मार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण कर बिजनौर लोक निर्माण विभाग के हवाले कर दी थी। वहीं उत्तराखंड अपनी सीमा में रुड़की से लक्सर तक टू लेन सड़क बना रहा है जोकि अंतिम चरण में है। जिस पर 55 करोड़ की लागत आ रही है। वहीं लक्सर से बालावाली तक 25 करोड़ की लागत से सड़क टू लेन बनाई जा रही है। यह काम पिछले महीने शुरू हुआ है। अभी तक यह सड़क केवल पांच मीटर चौड़ी थी, जिसे सात मीटर चौड़ा किया जा रहा है। रुड़की से बालावाली की दूरी 34 किलोमीटर है।
वर्जन
पहुंच मार्ग निर्माण के लिए अड़चन दूर हो गई है, गाइडबंध का निर्माण शुरू कर दिया गया है। नवंबर तक पुल ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।
- सुनील सागर, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें