फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ रुपये से भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
चार करोड़ रुपये से भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे
विज्ञापन

बिजनौर। लोक निर्माण विभाग ने जिले की सड़कों के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। करीब चार करोड़ की लागत से तीन हजार किलोमीटर लंबी सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान जारी रहेगा। नगर पालिका बिजनौर भी पहले से ही गड्ढे भरने का काम कर रही है।
प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सड़कों को गड्ढामुक्त रखने का अभियान चल रहा है। सड़कों के गड्ढे ही हादसों का सबब बनते हैं। लोक निर्माण विभाग की सड़कों की जिले में लंबाई करीब तीन हजार किलोमीटर है। विभाग अक्सर 15 सितंबर से ही सड़क के गड्ढे भरने का अभियान शुरू करता है, लेकिन इस बार विभाग ने बरसात के समय ही सड़कों को गड्ढामुक्त रखने का अभियान शुरू कर दिया है। विभाग के अफसरों के अनुसार कहीं गड्ढा मिलने की सूचना के कुछ ही घंटों के अंदर उसे भर दिया जाता है। विभाग ने कर्मचारियों को समय-समय पर गड्ढों से जुड़ा सर्वे करने के लिए भी कह रखा है। चार करोड़ की लागत से सड़कों को गड्ढामुक्त रखा जाएगा। नगर पालिका बिजनौर ने तो बरसात के समय में भी गड्ढे भरने का अभियान जारी रखा है।
विज्ञापन

हादसों का नहीं कर सकते इंतजार
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुनील सागर के अनुसार गड्ढे हादसों का कारण बन सकते हैं। गड्ढे भरने के लिए अभियान शुरू करा दिया गया है। गड्ढे भरने के लिए हादसे होने का इंतजार नहीं किया जा सकता है। लोक निर्माण विभाग की सड़कों में गड्ढे नहीं हैं। जहां हैं वे भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन

सख्ती के बाद अस्थायी रूप से भरे गए हाईवे के गड्ढे
बिजनौर। दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे की हालत गड्ढों के चलते बेहाल है। गड्ढों को लेकर सख्ती हुई तो एनएचएआई ने अस्थायी रूप से गिट्टी डलवाकर गड्ढे भरवा दिए। हालांकि गहरे गड्ढों से राहत तो मिली, लेकिन अभी भी सैकड़ों गड्ढे ऐसे हैं, जो दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। उधर, एनएचएआई बरसात का सीजन निकलने पर गड्ढों को स्थायी रूप से भरवाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें