फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन खुलते ही सड़कों पर जाम, कैसे हारेगा कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन खुलते ही सड़कों पर जाम
विज्ञापन

बिजनौर। दो दिन के लॉकडाउन के बाद सड़कों पर जाम के नजारे दिख रहे हैं। लॉकडाउन के दूसरे ही दिन बाजार में जमकर भीड़ उमड़ी। भीड़ का आलम यह रहा कि नगर पालिका चौक पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। लॉकडाउन खुलने के बाद मंगलवार को अब पुलिस ने चेकिंग में भी छूट दी है। जनता इसका भी पूरा फायदा उठा रही है। एहतियात को धता बताकर लोग सड़कों में आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भी कोरोना से संक्रमित 17 मरीज जिले में मिले हैं। प्रशासन जनता को कोरोना से सचेत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है लेकिन जनता अब भी जागरूक नहीं हो रही है। शनिवार व रविवार को दो दिन के लिए लगाए गए लॉकडाउन में भी करीब आठ हजार लोग ऐसे थे जो बिना मास्क लगाए ही सड़कों पर घूम रहे थे। पुलिस ने उन पर जुर्माना लगाया था। कोरोना के मंगलवार को 17 मरीज मिले हैं। इसके बावजूद जनता घर में रहने को तैयार नहीं है। मंगलवार को बाजार में सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ का आलम यह रहा कि नगर पालिका चौक पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। डाकघर चौराहे पर भी जाम के हालात रहे। यह हाल तब है जब पूरे स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटर पूरी तरह बंद हैं और विद्यार्थी घरों में ही हैं। जाम में किसी भी सूरत में दो गज की दूरी के नियम का पालन नहीं किया जा सकता है। ऐसे में जनता खुद ही बेवजह सड़कों पर आकर अपने और परिजनों को खतरे में डाल रही है। शास्त्री चौक, जजी चौक, प्रदर्शनी चौक पर भी काफी भीड़ रही। एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि अपनी और परिजनों की सुरक्षा के लिए जनता को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो खुद ही करना है। अगर कोई जरूरी काम न हो तो सड़क पर आकर भीड़ लगाने की कोई जरूरत नहीं है। चेकिंग अभियान चल रहा है। बाजार में भी चेकिंग अभियान शुरू कराया जाएगा। दुकानदार भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें