फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुख्य बाजार की सड़क बदहाल, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
नांगल के मुख्य बाजार की बदहाल सड़क।(संवाद)
विज्ञापन
बिजनौर, नांगलसोती। नांगल के मुख्य बाजार की सड़क बदहाल है। ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नांगल सोती और आसपास के गांव हरचंदपुर, मायापुरी, सराय आलम, अभिपुरा, शहजादपुर, जीतपुर, खानपुर, चमरोला, सौफतपुर, महमसापुर के ग्रामीण नांगलसोती के मुख्य बाजार में ही खरीदारी करते हैं। इसी मार्ग पर बैंक शाखा भी है, जहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों राहुल कुमार, सतीश वर्मा, सुनील कुमार, विनय, गोपाल शर्मा, मुकेश शर्मा, सुशील शुक्ला का कहना है कि मुख्य बाजार से गंगाघट्टी तक करीब 500 मीटर सड़क पिछले कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। सड़क बदहाल होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार क्षेत्रीय व्यापारी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। क्षेत्रवासियों ने मुख्य बाजार की सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें