सूत्रों के अनुसार, अंकित निरवाल निवासी काजीवाला अपने मित्र और मंडावर स्थित बाइक शोरूम के स्वामी सुभाष के साथ स्विफ्ट कार से मंडावर की ओर जा रहे थे। कार अंकित चला रहे थे। रात लगभग 1 बजे उनकी कार हमीदपुर गांव के पास सड़क पर खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 21 मई को आपके शहर में क्या हुआ
ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग अमरोहा जिले के चौहड़पुर गांव के थे, जो हरिद्वार में मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे। उसी ट्रॉली में सवार मिष्टी पुत्री मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में कुल आठ अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।