फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

Mon, 16 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धामपुर में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के स्योहारा/राजा का ताजपुर में स्योहारा से मुरादाबाद रोड पर गन्ने के ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार वृद्ध की  मौत हो गई, जबकि हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की  सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह नूरपुर के गांव असगरीपुर निवासी तेजपाल सिंह (75) और मुसद्दी का पुत्र धर्मेंद्र (36) स्योहारा बाइक से अपने गांव असगरीपुर जा रहे थे।  गांव मंगलखेड़ा के पास उनकी बाइक गन्ने के ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में तेजपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने धर्मेंद्र को पीएचसी में भर्ती कराया। मृतक के घर मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो  गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र धर्मवीर सिंह की और से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें