फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा बांध की सुरक्षा मजबूत की जाएगी

Mon, 16 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी बांध का सुरक्षा विभाग कर रहा है। सहायक अभियंता मनोज लिकवार के अनुसार बैरियरों पर सुरक्षा, कर्मचारियों की कालोनियों में  सुरक्षक गश्त आदि को लेकर संबधित को आदेश दिए जा रहे हैं। रामगंगा बांध परियोजना की सुरक्षा को लेकर शिविर प्रबंध खंड की जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन

रामगंगा बांध, सैडिल बांध, पुराना कालागढ़ कॉलोनी, केंद्रीय कालोनी, नई कॉलोनी में सुरक्षा की व्यवस्था का जिम्मा सिंचाई विभाग का ही है। बांध क्षेत्रों में प्रवेश के लिए सुरक्षा बैरियर एक, दो, चार और सैडिल बांध तिराहा प्रमुख है।  इसके अलावा बैरियर संख्या छह से केंद्रीय और नई कालोनी के लिए प्रवेश दिया जाता है। 
 इन बैरियरों की हालत उत्तर प्रदेश के अभिसूचना विभाग की उदासीनता के चलते दयनीय हो गई है। इन बैरियरों पर सुरक्षा कर्मी अक्सर नदारद मिलते हैं। जिसकी वजह से रजिस्टरों में कोई भी प्रवेश या निकासी की एंट्री तक नहीं हो पा रही हैं। शिविर प्रबंध खंड में तैनात  किए गए सहायक अभियंता मनोज लिकवार ने बताया कि सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। सभी बैरियरों पर ड्यूटी की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें