फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने किसानों की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की मांगों को लेकर रालोद का प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने मंडी शुल्क, किसान विकास शुल्क सहित तीन विधेयकों को किसान विरोधी बताते हुए तत्काल वापस करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस मौके पर राष्ट्रपति के नाम तीन सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा गया जिसमें किसानों की बागडोर कारपोरेट जगत के हाथों में सौंपने को किसान विरोधी बताया गया।
बृहस्पतिवार को रालोद के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता किसानों की मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा प्रदर्शन कर धरना दिया। राहुल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। किसान विरोधी बिल पास कर सरकार ने गलत कदम उठाया है। उन्होंने किसान विरोधी बिलों को अविलंब वापस करने की मांग की। इस मौके पर राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें मंडी शुल्क, किसान विकास शुल्क सहित फार्मर प्रोडक्ट ट्रेड बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने प्रदर्शन में पूर्व विधायक सुखबीर सिंह रालोद के वरिष्ठ नेता मुनि देव शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी, वरिष्ठ नेता खान जफर सुल्तान पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष चौधरी प्रीतम सिंह महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पूनम चौधरी, ब्रह्मपाल सिंह, शीशपाल राठी ,सुरेंद्र सिंह, बलजीत शास्त्री, राजीव चिकारा महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, कुलदीप चिकारा सहित कई रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें