फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने देश के विकास और किसान हित को सबसे ऊपर रखा: गुलाम मोहम्मद

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता, जनसंवाद और भाईचारा सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि रालोद ही किसान हितैषी पार्टी है। पार्टी ने देश के विकास और किसानों के हित को सबसे ऊपर रखा है। चौधरी साहब के सपनों को साकार करना है तो कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। आगामी विधानसभा चुनाव में भी एनडीए की जीत होगी।
विज्ञापन

जलालाबाद के रायल गार्डन में सम्मेलन में पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंकज चौधरी, काजी तारिक अली, सरदार बलवीर सिंह, सुखवीर सिंह भी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि चौधरी जयंत के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। रालोद के जिलाध्यक्ष ओमपाल कश्यप की अध्यक्षता एवं सुरेश राणा के संचालन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में अमीर हसन, इकबाल चौधरी, सुधीर चौधरी, नागेंद्र सिंह, चौधरी ब्रजवीर सिंह, संजीव चौधरी, सोमपाल सिंह, इमरान कुरैशी, लटूर सिंह, सरदार बुद्ध सिंह, पूरन चौधरी, सुधांशु नामदेव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चांदपुर। रालोद के कार्यकर्ता एवं भाईचारा सम्मेलन में विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चौधरी अजीत सिंह की नीतियों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमपाल कश्यप ने तथा संचालन आनंद तोमर ने किया। सम्मेलन में रामवीर सिंह, वीरेंद्र चौधरी, पूनम चौधरी, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह, डॉ. नीरज चौधरी, अंकुल चौधरी, सरदार परमजीत सिंह, नागेंद्र पवार, चंद्रपाल सिंह, शमीम अंसारी, अशोक चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, धर्मपाल सिंह, हनी तोमर, राजेश तोमर खन्ना, विजयपाल सिंह मैनेजर, सबल सिंह, डॉ. विपिन तोमर, योगेंद्र प्रधान, इमरान कुरैशी, सरदार मलकीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नहटौर के सीआर फार्म में कार्यकर्ता जनसंवाद एवं भाईचारा सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक गुलाम मोहम्मद और क्षेत्रीय मंत्री रामवीर सिंह का कार्यकर्ताओं ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया। विधायक ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष ओमपाल कश्यप, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष (युवा) हनी तोमर, विधानसभा अध्यक्ष सुनिल कुमार, विधानसभा अध्यक्ष युवा गौरव दहिया, नगर अध्यक्ष सुरेश चौधरी, चेयरमैन धामपुर रवि चौधरी, विनित चौधरी, मा.विजयपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि समेत बडी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें