फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा नियंत्रण टीम गठित की

Mon, 23 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/नांगलसोती। चुनाव के दौरान किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए पुलिस ने दंगा नियंत्रण टीम गठित की है। सीओ और थाना प्रभारी ने टीम को प्रशिक्षण देकर दंगे से निपटने की रिहर्सल कराई।
विज्ञापन


सीओ संजय राय एवं थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने रविवार देर रात दंगा नियंत्रण पुलिस बल को चुनाव के दौरान किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र को दंगइयों से मुक्त करने के लिए तत्काल मोर्चा लेने, संवेदनशील सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों की सुरक्षा के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के बाद रात्रि लगभग 11 बजे रिहर्सल में थाने के दरोगाओं के नेतृत्व में पुलिस टीम संवेदनशील स्थानों पर पहुंची।
विज्ञापन


सीओ एवं थाना प्रभारी ने टीम को चैक किया। उधर, नांगलसोती के कई गांव में एसडीएम वीके श्रीवास्तव और सीओ संजय राय ने भ्रमण कर ग्रामीणों को पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

थाना प्रभारी अता मोहम्मद की उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्रीय ग्रामीणों से चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग की अपेक्षा की।

वहीं, नजीबाबाद की ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ में दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव को लेकर परस्पर मतभेदों को समाप्त करने के लिए एसडीएम एवं सीओ ने क्षेत्र के समस्त प्रत्याशियों एवं समर्थकों की बैठक ली।

कहा कि किसी भी तरह का विवाद होने पर संबंधित प्रत्याशियों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने मुचलका पाबंद कार्रवाई का सख्ती से पालन करने के भी पुलिस को निर्देश दिए।

पुलिस ने पकड़े कैरम बोर्ड
नजीबाबाद। पुलिस नेछापा मारकर ग्राम पंचायत शेखपुर गढ़ू में एक प्रत्याशी के कैरम बोर्ड और मिठाई के डिब्बे जब्त किए।

दूसरी तरफ खाद्य निरीक्षक ने भी मिठाई ले जा रही एक कार भी पकड़ी है। पुलिस की कार्रवाई का क्षेत्रीय महिलाओं ने विरोध किया।

उधर, महिला प्रत्याशी रेखा सैनी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर नजीबाबाद पुलिस पर ग्राम पंचायत से चुनाव लड़ने वाले एक जाति विशेष के प्रत्याशी से हम साज होने और उसके कहने पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

प्रत्याशी ने चुनाव में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से न्याय दिलाने निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की।

मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण
हल्दौर। सोमवार को पहले चरण में लगाए गए मतदान कर्मियों को जीजीआईसी में प्रशिक्षण दिया गया। पहले चरण के चुनाव में 4064 कर्मचारी लगाए गए हैं।

सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कर्मचारियों को सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक चार चरणों में चुनाव संचालन की प्रक्रिया बताई गई। प्रशिक्षण में 85 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।

सीसीटीवी की निगरानी में स्ट्रांग रूम
बिजनौर। प्रशासन प्रधानी चुनाव को लेकर पूरी तरह चाक चौबंद है। प्रधानी चुनाव के पहले चरण में कोतवाली देहात, नजीबाबाद, किरतपुर ब्लाक में 28 नवंबर को सुबह सात बजे से सायं साढे़ चार बजे तक वोट पड़ेंगे।

इन ब्लाक में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए। सोमवार को मतपत्रों की पैकेजिंग का काम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शुरू हुआ।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी और सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने व्यवस्था का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि वार्ड वार प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न और उनकी संख्या को ध्यान में रखकर मतपत्र भेजे जाए। चूक होने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

इस बार मतदाता सूचियों के पैकेजिंग में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सीसीटीवी कैमरे मतपेटियों के स्ट्रांग रूम पर निगरानी रखेंगे। जिला पंचायत के चुनाव में किरतपुर ब्लाक के मतदान केंद्र के एक वार्ड पर मतदाता सूची रखने में गलती होने से दोबारा मतदान हुआ था।

इस बार मतदान शुरू होने से लेकर पोलिंग पार्टियों के रवाना होने तक लगातार वीडियोग्राफी होगी। इससे आने जाने वाले हर व्यक्ति पर निगाह रहे। प्रधानी चुनाव में अमिट स्याही वोटर के बाएं हाथ की मध्यमा में लगाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें