धामपुर में नेकी की दीवार कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : DHAMPUR
जरूरतमंदों की सेवा के लिए नेकी की दीवार कार्यक्रम शुरू
धामपुर। दिशा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की ओर से रविवार को बड़ी मंडी में नेकी की दीवार कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने कार्यक्रम का फीता काट कर शुभारंभ किया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि दिशा ग्रुप की ओर से जरूरतमंदों की सेवा के लिए पुनीत कार्य किया गया है। इससे लोगों की मदद की जा सकेगी। इस मौके पर यशपाल तुली, निदेशक मुकेश अग्रवाल, डा. नीलम अग्रवाल, विशाल गुप्ता, दिनेश चंद्र अग्रवाल, नवीन, सचिन अग्रवाल रहे। मुकेश अग्रवाल ने कहा कि ग्रुप के संस्थापक लाला मूलचंद अग्रवाल तेलवाले की प्रेरणा से कार्य शुरू किया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक जमा रहे। बताया गया कि इस कार्यक्रम के तहत जो भी व्यक्ति अपने कपड़ों को जरूरतमंदों की सेवा के लिए देना चाहे वह दे सकता है।