फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया में हुई धांधली

Tue, 07 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में विद्युत निगम के लिए लेबर टेंडर में स्थानीय ठेकेदारों ने बाहरी दबंग व्यक्तियों द्वारा विभाग के अधिकारियों से मिलकर क्षेत्रीय लोगों के टेंडर जमा न करने देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

  उन्होंने डीएम से प्रकरण की जांच कराकर डाले गए टेंडर निरस्त कर पुन: टेंडर प्रक्रिया कराने की मांग की है।  विद्युत निगम नजीबाबाद के खंड कार्यालय पर लेबर काम के लिए ठेकेदारों से टेंडर आमंत्रित किए गए थे। क्षेत्रीय ठेकेदारों दरशान सैफी, नरेश कुमार, आतिफ सैफी, अमरीक सिंह, धर्मेंद्र कुमार, नसीम अहमद ने डीएम को टेंडर प्रक्रिया में धांधले बाजी का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र भेजा है। 
क्षेत्रीय ठेकेदारों का आरोप है अमरोहा और अन्य क्षेत्रों से आए दबंग व्यक्तियों ने प्रात: 11 बजे तक उन्हें टेंडर नहीं डालने दिए। उधर, अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार ने नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया संपन्न होने की बात कही हैै। कहा कि 11 बजे तक टेंडर आमंत्रित किए गए थे। निश्चित समय में उपस्थित सभी ठेकेदारों ने टेंडर लिए गए और उनके सामने ही टेंडर खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें