चेयरमैन सहित तीन साथियों पर इनाम घोषित
बिजनौर। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने गोकशी के मामले में फरार किरतपुर नगर पालिका के चेयरमैन व सपा नेता अब्दुल मन्नान व उसके तीन साथियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
किरतपुर, नांगल व नजीबाबाद पुलिस ने 18 सितंबर को किरतपुर में चेयरमैन अब्दुल मन्नान के घेर में छापा मारकर हारून, तारिक, ताजिर, तालिब, मो. आमिर व शानू को दबोचा था। चेयरमैन अब्दुल मन्नान, अतीक कुरैशी, वाशिद, फरीद मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के घरों पर गैर जमानती वारंट का नोटिस चस्पा कर दिया था। न्यायालय में चारों को भगोड़ा घोषित करने व कुर्की की कार्रवाई प्रचलित है। चारों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के नेतृत्व में चार पुलिस की टीम गठित की गई हैं। एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने फरार चारों आरोपी चेयरमैन अब्दुल मन्नान, अतीक कुरैशी, वाशिद व फरीद पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी के मुुताबिक चेयरमैन अब्दुल मन्नान व तीन साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।