फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एसडीएम न्यायिक नगीना को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शिवध्यान सिंह ने कहा कि राशिकरण की धनराशि की वसूली 10 वर्ष पर बंद की जाए। पेंशनर्स को अवधि के आधार पर पेंशन में बढ़ोतरी की जाए। जिला मंत्री योगेश्वर ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों से राशिकरण की धनराशि 15 वर्ष से अधिक कटौती की जा रही है, जो नियम विरुद्ध है। इसकी कटौती तुरंत बंद की जाए।
संरक्षक बलवीर सिंह ने कहा कि पेंशनर्स को 65 वर्ष पर पांच प्रतिशत, 70 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिशत, 75 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी पेंशन में की जाए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह ने कहा कि दोनों मांगों को लेकर सेवानिवृत्ति कर्मचारी में अत्यधिक असंतोष एवं रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

पेंशनर्स की समस्याओं का जल्द ही निराकरण किया जाए। इस मौके पर अमन सिंह, ओमवीर सिंह मलिक, बृजेश सिंह, रामपाल सिंह अहलावत, विजेंद्र सिंह राठी, प्रीतम सिंह, कुलवीर सिंह, यशपाल सिंह, महेंद्र सिंह मलिक, जयपाल सिंह, रामकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें