हल्दौर। गांव अम्हेड़ा निवासी नवील गांव के ही अयान, आदिल और सुऐब के साथ कार से गांव बिलाई निवासी तसलीम को उसके घर छोड़कर लौट रहे थे। गांव छजुपुरा सादात के निकट शुक्रवार की शाम उनकी कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर एक गहरे गड्ढे में पलट गई। लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। इसमें चारों घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।