फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों का रिजल्ट होगा लेट

Tue, 28 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में परिषदीय प्राथमिक आैर उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाफल समय पर घोषित नहीं होगा। शासन के निर्देश के बाद भी अब तक स्कूलों को गजट शीट नहीं मिली है। विभाग ने रिजल्ट कार्ड व गजट शीट का अब तक प्रकाशन नहीं कराया गया है। छात्रों को रिजल्ट लेने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 23 मार्च को वार्षिक परीक्षा समाप्त हो गई है। 30 मार्च को वार्षिक परीक्षाफल घोषित होना है। बीआरसी पर कक्षा पांच की उत्तर पुस्किाओं का मूल्यांकन भी हो चुका है। अब शिक्षकों को गजट तैयार कर रिजल्ट कार्ड बनाने हैं, ताकि ये समय पर दिए जा सकें। बेसिक शिक्षा विभाग के अब तक गजट शीट व रिजल्ट कार्ड तैयार नहीं कराने से शिक्षकों में हड़कंप है।
शिक्षकों की मानें तो परीक्षा से पूर्व ही संबंधित सामग्री स्कूलों को उपलब्ध कराई जानी थी। शिक्षक गजट शीट लेने के लिए संकुल प्रभारियों के चक्कर लगा रहे हैं। संकुल प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी व बीआरसी से इस बारे में पूछ  रहे हैं। पर किसी के पास कोई जवाब नहीं है। ऐसे में समय पर रिजल्ट कार्ड देने की चुनौती शिक्षकों के सामने है। शिक्षा  विभाग के अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, सर्व शिक्षा अभियान में परीक्षा पटल देख रहे जिला समन्वयक मित्र लाल गौतम ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के चलते सामग्री प्रकाशित कराने का टेंडर नहीं हो सका है। मंगलवार को टेंडर होगा। एक-दो दिन में छात्रों से संबंधित सामग्री तैयार कराकर स्कूलों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें