‘नारी को सम्मान देना हर नागरिक का दायित्व’
बिजनौर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड की ओर से केपीएस इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्या अतिथि महिला थाना प्रभारी गुड्डी गंगवार ने कहा कि शक्ति मिशन अभियान को सफल करने में समाज का प्रत्येक नागरिक का सहयोग जरूरी है। कार्यक्रम में जिला आयुक्त गाइड डॉ. निर्मला, जिला उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता, जिला सचिव सत्यपाल सिंह मलिक, थाना कोतवाली से उषा तोमर, डॉ. पूनम शर्मा, दीप्ति वर्मा सुधा देवी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्या संगीता गुप्ता, संचालन डीओसी स्काउट चंद्रहास सिंह, रजनी देवी ने दी।
हल्दौर में भाजपा विधायक ओमकुमार, ब्लॉक प्रमुख आंचल देवी, पालिका अध्यक्ष अमर सिंह पम्मी ने थाने में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। नगीना थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन विकास खंड कोतवाली की ब्लॉक प्रमुख तृप्ति राजपूत ने फीता काटकर किया। पहले दिन आई छह शिकायतों का तुरंत निस्तारण कर दिया गया। मंडावर थाने में हेल्प डेस्क का शुभारंभ राजेंद्र सिंह डायरेक्टर जिला कोआपरेटिव बैंक ने किया। स्योहारा में समाज सेवी मनोज वर्मा ने हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। बढ़ापुर में कोतवाली ब्लाक की प्रमुख के पति विकास राजपूत, चांदपुर में विधायक कमलेश सैनी ने हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया।