फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरण सिंह सुमन स्मृति दिवस पर धर्म के प्रचार प्रसार का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म के प्रचार प्रसार का संकल्प
विज्ञापन

धामपुर। अनंत नियति वर्ल्ड पीस चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजपूत विहार कॉलोनी में स्थापित शिव शक्तिपीठ एवं संस्कारशाला पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चरण सिंह सुमन के स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यशाला में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

आचार्य डॉ. दिनेशचंद्र भारद्वाज व उनकी धर्मपत्नी कविता भारद्वाज को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय चरण सिंह सुमन विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत सुमन ने स्मृति दिवस पर अनेकों संस्करण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मंच के उत्तराखंड प्रभारी डा. हरिकांत सुमन तथा दिल्ली प्रभारी मोहित कुमार भानु ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह शिव कुमार सिंह ने कहा कि हिंदुत्व को शिखा सूत्र पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि यह हमारी पहचान है। इससे पूर्व अनंत भारद्वाज, भूमिका भारद्वाज एवं प्रणव भारद्वाज ने संस्कृत श्लोकों का से स्वर उच्चारण कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आशीष, प्रतिष्ठा, अभिषेक रस्तोगी, अवनीश चौहान, सौरभ रस्तोगी, पप्पू चौहान, दुष्यंत चौधरी तथा साहित्यकार दिनेशचंद्र अग्रवाल नवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें