फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदने जा रही महिला को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदने जा रही महिला को बचाया
विज्ञापन

किरतपुर। घर में हुए विवाद के बाद अपने दो बच्चों के संग आत्महत्या करने जा रही महिला को पुलिस ने बचा लिया। सात मिनट में रेलवे स्टेशन के पास पहुंची पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दौड़कर रेलवे ट्रैक से हटाया। महिला को समझाकर उसके घर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को बरमपुर में रहने वाली एक महिला ने डायल 112 को सूचना दी। बताया कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की है, जिस वजह से वह रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने जा रही है। सूचना मिलते ही पीआरवी 2429 मौअज्जमपुर नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि महिला अपने दो बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने जा रही है। पीआरवी टीम ने भागकर महिला को रेलवे ट्रैक पर जाने से रोक दिया और आत्महत्या करने से रोक लिया। पीड़ित महिला एवं उसके दोनों बच्चों को पीआरवी में बैठाकर सही सलामत उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम में कमांडर एसआई देवेंद्र कुमार, सब कमांडर इनामुल हसन, चालक देवेंद्र राठी रहे। एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि आत्महत्या करने जा रही महिला को पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रैक पर जाने से समझाकर रोक लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें