फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति गीतों के बीच मनाया गया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
नजीबाबाद में एमजीएम इंटर कॉलेज में मेधावियों के साथ चेयरपर्सन सबिया निशात। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
देशभक्ति गीतों के बीच मनाया गया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

नजीबाबाद। गणतंत्र दिवस पर सरकारी एवं गैर सरकार इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। नागरिकों ने राष्ट्रीय गान के बाद देशभक्ति गीत के साथ तिरंगे को नमन किया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर तहसील परिसर में एसडीएम संगीता ने तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार राजीव यादव व राजस्व कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। आकाशवाणी परिसर में केंद्र अभियंता दिनेश चंद्रा ने वरिष्ठ कार्यक्रम अधिशासी अधिकारी मंजुला नेगी उपस्थिति में, ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार ने, नगर पालिका परिषद नजीबाबाद में चेयरपर्सन सबिया निशात ने, नगर पंचायत जलालाबाद के चेयरपर्सन सायरा अंसारी ने, अधिशासी अधिकारी हरिनारायण सिंह ने, नगर पंचायत साहनपुर के चेयरमैन मेराज अहमद एवं अधिशासी अधिकारी सीमा वर्मा ने, थाना परिसर में थाना प्रभारी संजय पांचाल ने, जलालाबाद पुलिस चौकी में एसआई पवन कुमार ने, जीआरपी थाना परिसर में थाना प्रभारी सिद्धार्थ तोमर ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद में प्रभारी डॉ.सर्वेश निराला ने, राजकीय महिला चिकित्सालय में डा.कुमुद ने ध्वजारोहण किया। चौक बाजार, मछली बाजार, बसंती माता चौराहा सहित अनेक सार्वजनिक स्थानों पर समाजसेवी एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। चावरा सेवा समाज की ओर से फादर मैथ्यू केवी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें