बिजनौर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर रैंकिंग की समीक्षा में जिले के कई विभागों की स्थिति खराब मिलने पर डीएम जसजीत कौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन तथा सीओ के विरुद्ध शासन को रिपोर्ट भेजी है। इसके अलावा आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के डिफॉल्टर पाए जाने पर ईओ नगीना, बिजनौर तथा तहसीलदार धामपुर का जवाब तलब किया गया है।
बुधवार को समीक्षा बैठक में डीएम ने शिथिलता बरतने और योजनाओं में पिछड़ने के कारण सीएम डैशबोर्ड पर बी, सी एवं डी रैंक प्राप्त होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यों में सुधार लाने की चेतावनी दी। इस अवसर पर सीडीओ रणविजय सिंह, डीएफओ जय सिंह कुशवाहा, उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी लक्ष्मी देवी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।