फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 16 व्यापारियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों के उल्लंघन के आरोप में 16 व्यापारियों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह के आदेश पर नियमों का उल्लंघन कर साप्ताहिक बंदी के बाद भी दुकानों को खोलने के आरोप में 16 व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट कायम कराई है। रिपोर्ट कायम होते ही आरोपी व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने रविवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान नगर का भ्रमण किया गया था। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर दुकानों को खोलने के आरोप में कई व्यापारियों को पकड़ा था। एसडीएम ने इन सभी व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट कायम करा कार्रवाई कराने के आदेश पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी को दिए थे। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने ईओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट में बाला जी स्पोर्ट्स, खालसा टेलीकॉम, निदा टेलीकॉम, मलिक इलेक्ट्रानिक्स, गुरुकृपा मोबाइल सेंटर, स्टार मोबाइल, इल्मा टेलीकॉम, चंद्रा टेलीकॉम, अंबे मोबाइल सेंटर, मोंगा क्लाथ हाऊस, दशमेश शूट सेलेक्शन, खालसा गारमेंट्स, हर्षित ट्रेडर्स, गुरुनानक सेलेक्शन, अर्पित किराना स्टोर, अग्रवाल साड़ी सेंटर शामिल है। उधर पुलिस ने सोमवार को बाजार में पहुंच कर फिर चेकिंग की। पुलिस चेकिंग की भनक लगते ही व्यापारी प्रतिष्ठानों को बंद इधर उधर हो गए। एसडीएम ने पुलिस को सख्ती से नियमों का पालन कराने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें