फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। नेशनल पैरामेडिकल कॉलेज चांदपुर की एएनएम की छात्रा ने कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्राओं ने कॉलेज पर फर्जी मार्कशीट देने का आरोप लगाया था।
थाना क्षेत्र के गांव ककराला निवासी अमर सिंह की पुत्री मीनाक्षी ने बताया कि उसने बास्टा रोड स्थित नेशनल पैरामेडिकल कॉलेज में सत्र 2021-22 में एएनएम प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। जिसमें साठ हजार प्रति वर्ष के हिसाब से दो वर्ष की कुल फीस एक लाख बीस हजार रुपये कॉलेज में जमा किए हैं। कॉलेज में प्रथम वर्ष की परीक्षा कराई गई थी, लेकिन प्रधानाचार्य द्वारा प्रथम वर्ष की अंक तालिका उपलब्ध नहीं कराई गई और द्वितीय वर्ष में प्रवेश कर दिया गया। द्वितीय वर्ष की परीक्षा नहीं कराई गई है, जबकि भारतीय चिकित्सा सहायक परिषद द्वारा समस्त कॉलेजों में द्वितीय वर्ष की परीक्षा करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह होने पर वेबसाइट पर देखा गया तो उस पर कॉलेज का नाम उपलब्ध नहीं है। कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य द्वारा धोखाधड़ी से प्रवेश कराए गए, फर्जी परीक्षा कराई गई। जब इस संबंध में प्रधानाचार्य से पूछा तो कहा कि तुम आगे मत बढ़ो, तुम्हारे खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। मामले में छात्राओं ने डीएम, एसडीएम को भी शिकायत की थी। डीआईओएस द्वारा भी कॉलेज में मामले की जांच की गई थी। पुलिस ने कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें