फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनपुर तीरगर बवाल में 15 पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनपुर तीरगर बवाल में 15 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

किरतपुर। तीन दिन पूर्व हुसैनपुर तीरगर में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे और पथराव की घटना में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित पक्ष ने आठ को नामजद करते हुए 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हल्का दरोगा धीरज नागर ने बताया कि नाजिम और दानिश पुत्रगण अनीस को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव हुसैनपुर तीरगर में शुक्रवार शाम कुरैशी बिरादरी और शिया समुदाय के बीच विवाद हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों पर पथराव किया और लाठी डंडों से वार कर दिया था। जिसमें पांच लोग चोटिल हो गए थे। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी पक्ष के नाजिम और जीशान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। शेष आरोपियों को पकड़ने के लिये उनके घरों पर दबिश दी जा रही है। उक्त घटना की वीडियो वायरल होने से पुलिस में हड़कंप मच गया था। वीडियो वायरल होने पर उच्च अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया तब किरतपुर पुलिस हरकत में आई। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें