फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरतपुर पुलिस ने दो इनामी बदमाश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर पुलिस ने दो इनामी बदमाश पकड़े
विज्ञापन

किरतपुर। किरतपुर पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक 15 हजारी बदमाश वाहिद और दूसरा 25 हजारी बदमाश वसीम शामिल है। वांछित बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं।
रविवार को रात्रि गश्त के दौरान कस्बा इंचार्ज चन्द्रवीर सिंह को मालन नदी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेर कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम वाहिद निवासी मोहल्ला लाडपुरा बताया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर 15 हजार का ईनाम रखा हुआ था। कस्बा इंचार्ज चंद्रवीर सिंह ने बताया कि वाहिद पर गोकशी अधिनियम के दो मुकदमे और दो 25 आर्म्स एक्ट के दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा तथा दो कारतूस बरामद किये। पुलिस ने वाहिद का चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कस्बा इंचार्ज चन्द्रवीर सिंह, सिपाही संजीव निगम, प्रमोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हत्या के आरोप में फरार था वसीम
पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश वसीम को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दरोगा मीर हसन को सूचना मिली कि हत्यारोपी वसीम मोतीचूर तिराहे पर कहीं भागने की फिराक में बस का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की बताई सूचना पर दरोगा मीर हसन टीम के साथ मोतीचूर तिराहे पर पहुंचे। जहां पुलिस ने वसीम को दबोच लिया। वसीम के पास से तमंचा और कारतूस मिले। पुलिस ने वसीम का चालान कर दिया। वसीम पर थाना नजीबाबाद में हत्या का मुकदमा दर्ज है। लगभग सात माह पूर्व वसीम ने प्रॉपर्टी डीलर एहतशाम की हत्या की थी। तब से वसीम फरार चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें