फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और फायरिंग में रिपोर्ट दर्ज, छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट और फायरिंग में रिपोर्ट दर्ज, छह नामजद
विज्ञापन

बिजनौर। छात्रा को आए दिन परेशान करने के विरोध में बाइक और कार से आए युवकों ने छात्रा के रिश्तेदार के साथ मारपीट की और कई राउंड फायरिंग की। इस मामले मेें पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार और कई बाइकों को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
सोमवार दोपहर नगीना रोड पर मोहित पेपर मिल के पास मारपीट और फायरिंग की घटना हुई। मौके पर गांव मोबिनपुर दर्गों निवासी लवकुश पुत्र चरण सिंह घायल पड़ा मिला। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर अंकुश, अंकुर पुत्रगण मुकेश और प्रांशु निवासी झलरी शहर कोतवाली, विशाल लोहरा निवासी गांव सिहोरा गिरधर शहर कोतवाली, अविनाश निवासी मोहल्ला चौधरीयान कस्बा झालू थाना हल्दौर और अनु मलिक तथा 10 से 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी भांजी नगीना मार्ग स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। अंकुश और अंकुर आए दिन उसे परेशान कर रहे थे। मामले की शिकायत आरोपियों के परिजनों से भी की गई। सोमवार की दोपहर बाइक से भांजी को लेने स्कूल जा रहा था। पीछे से आरोपियों ने कार से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दस-पंद्रह बाइक सवार युवक भी लाठी-डंडे लेकर आ गए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। मौके पर आरोपियों ने फायरिंग भी की। लवकुश और नितिन बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें