फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजर भूमि से उत्पादित ऊर्जा बदलेगी किसानों की किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजर भूमि से उत्पादित ऊर्जा बदलेगी किसानों की किस्मत
विज्ञापन

बिजनौर। बंजर भूमि या अनुपजाऊ भूमि के किसानों की भी किस्मत बदल जाएगी। दरअसल, शासन की ओर से बंजर व अनुपजाऊ जमीन में सौर ऊर्जा पावर प्लांट की स्थापना कराई जाएगी। यह किसान सौर ऊर्जा प्लांट से उत्पादित बिजली को ग्रिड में बेच सकेंगे। इस व्यवस्था से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

यूपी नेडा बिजनौर एवं प्रधानमंत्री कुसुम (कम्पोनेंट-ए) योजना के तहत ग्रिड संयोजित सौर पावर प्लांट की स्थापना की जाएगी। इसके लिए ग्रामों में अनुपजाऊ व बंजर भूमि के किसानों का चयन किया जाएगा। किसानों की आय में बढ़ोत्तरी के उद्देश्य से किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने बताया कि 33/11 केवी सब स्टेशन मंडावर के तहत चयनित ग्राम लालपुर, लैगपुरी, मंडावर, मोहंड़िया व 33/11 केवी सब स्टेशन अफजलगढ़ के तहत चयनित ग्राम झाड़पुर, भागीजोत, अलीपुर, मेघपुर, गड़वावाला, जीकरवाला हैं। उप कृषि निदेशक बिजनौर गिरीश चंद्र ने उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर बिजनौर एवं नगीना को निर्देशित किया है। वह चयनित ग्रामों में अनुपजाऊ व बंजर भूमि के किसानों को प्रेरित करेंगे और इन किसानों से राज्य के ई-प्रोक्योरमेंट की वेबसाइट पर आमंत्रित निविदा में प्रतिभाग के लिए प्रेरित करेंगे और किसानों को इस योजना के लाभ भी बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें