फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कुट्टू आटा बेचने के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। चांदपुर क्षेत्र में कुट्टू आटे से बने पकवान खाने से लोगों की हालत बिगड़ जाने पर दो दुकानदारों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हैजरपुर निवासी पूर्व प्रधान मदनपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चांदपुर स्थित दुष्यंत कुमार के कुमार किराना स्टोर से बृहस्पतिवार को कुट्टू का आटा व्रत में खाने के लिए ले गया था। इसके खाने से उसके परिवार के छह सदस्यों की हालत खराब हो गई। जो निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं गांव सैंदवार निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसके छोटे भाई राजकुमार द्वारा चांदपुर निखिल अरोड़ा की दुकान से कुट्टू का आटा व अन्य सामान व्रत के वास्ते लाया गया था। कुट्टू का आटा खाने से पांच लोगों की तबीयत खराब हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें