फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बरकातपुर चीनी मिल के प्रबंधक और अध्याशी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
मंडावली के राजपुर नवादा गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे मिल अ​धिकारियों से वार्ता करते किसान।
विज्ञापन
इस कार्रवाई के बाद राजपुर नवादा के गन्ना क्रय केंद्र पर चल रहा किसानों का धरना समाप्त
विज्ञापन

घटतौली मिलने पर गन्ना क्रय केंद्र के इंचार्ज को भी हटाया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव राजपुर नवादा के गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली को लेकर भाकियू तोमर के बैनर तले किसानों ने दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। जांच में घटतौली पाए जाने पर मिल प्रशासन ने गन्ना क्रय केंद्र के इंचार्ज को पद से हटा दिया है। देर रात गन्ना क्रय केंद्र के इंचार्ज, बरकातपुर चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक और चीनी मिल के अध्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
बरकातपुर चीनी मिल के डिप्टी जीएम कुलदीप सिंह, केन मैनेजर रविंद्र कुमार, नीरज कुमार मंडावली थाना प्रभारी सुदेश पाल की उपस्थिति में किसानों से वार्ता हुई। भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार, शेषपाल सिंह राठी, ब्रजवीर सिंह आदि ने क्रय केंद्र पर घटतौली के मामले में सेंटर इंचार्ज सौरभ कुमार और चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने पर ही धरना समाप्त करने की बात कही।
विज्ञापन

वार्ता विफल होने पर देर शाम तक किसान धरने पर बैठे रहे। धरना प्रदर्शन में आकाश राठी, राहुल चौधरी, पंकज त्यागी, नेपोलियन त्यागी, बिन्नी त्यागी, पंकज कुमार सहित कई किसान शामिल रहे।

उधर, नजीबाबाद गन्ना समिति सचिव विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि राजपुर नवादा के गन्ना क्रय केंद्र पर जांच में सात प्रतिशत की घटतौली मिली है। सेंटर इंचार्ज सौरभ कुमार का पांच साल तक के लिए लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। देर रात गन्ना क्रय केंद्र के इंचार्ज, बरकातपुर चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक और चीनी मिल के अध्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन



इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
राजपुर नवादा के गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। गन्ना क्रय केंद्र के इंचार्ज सौरभ चौधरी, बरकातपुर चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक विकास पुंडीर और चीनी मिल के अध्याशी नरपत सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश गन्ना पूर्ति खरीद विनियमन 1953 की धारा 22 और आईपीसी की धारा 420, 427, 264, 265, 120बी अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें