फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

किरतपुर। दिल्ली निवासी एक महिला के आरोप पर पुलिस ने महिला के पति, एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म सहित व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि किरतपुर के मोहल्ला चौहानान निवासी सैफ खान पुत्र पप्पू कश्मीरी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और अनैतिक संबंध बनाए। आरोप है कि 23 फरवरी 2019 को सैफ ने निकाह किया और फिर अनैतिक संबंध बनाए। वीडियो भी बनाई। आरोप है कि जब पीड़िता ने उसे अपने घर ले जाने की जिद की तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी तथा सारे संबंध खत्म कर दिए। 20 फरवरी को सैफ के किरतपुर आने का पता चला तो पीड़िता दिल्ली से किरतपुर आ गई। उसने थाने में इंसाफ की गुहार लगाई। उसे मानसिक प्रताड़ित किया। पुलिस ने सैफ, उसके मामू राशिद, बहनोई इमरान, मौसी महनाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पति सैफ को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें