फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्योहारा - चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन गिरफ्तार

Thu, 03 Aug 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नहर में स्कूली बस गिरने से छात्र की मौत के बाद स्योहारा थाने में मौजूद भीड़।
विज्ञापन
- घंटों थाने में हंगामा करने के बाद गुस्साई भीड़ ने हाईवे पर लगाया जाम
विज्ञापन

- डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंच किया मुआयना, दिया कार्रवाई का आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। स्कूली बस के नहर में गिरने से हुई छात्र की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने घंटों थाने में हंगामा किया और जाम लगा दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने स्कूल प्रबंधक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए बस चालक, स्कूल प्रबंधक और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को स्योहारा थाना क्षेत्र के आलियारपुर के निकट स्कूल बस नहर में गिर जाने से एक छात्र लक्की उर्फ ललित की मौत हो गई, जबकि 26 बच्चे घायल हुए। घटना के बाद कक्षा दो के छात्र लक्की के शव को लेकर परिजन और ग्रामीण स्योहारा थाने पहुंच गए। उन्होंने घंटों तक हंगामा किया। मौके पर पहुंचे डीएम उमेश मिश्रा और एसपी नीरज कुमार जादौन ने भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन फिर भी भीड़ अपनी मांग पर अड़ी रही। आखिरकार पुलिस ने स्कूल स्वामी हरिओम, उसके भाई स्कूल प्रबंधक पवन, भतीजे निशांत और बस चालक कृपाल सिंह निवासी केशोपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

आरोपी बस चालक कृपाल सिंह, स्कूल प्रबंधक पवन और प्रबंधक के भतीजे निशांत को गिरफ्तार कर लिया। उधर, भीड़ इन आरोपियों को उनके बीच में लाने की जिद पर अड़ी थी। शाम करीब सात बजे एक और छात्र की मौत की अफवाह फैलने पर भीड़ का गुस्सा फिर से फूट पड़ा। उन्होंने स्योहारा में धामपुर-मुरादाबाद मार्ग में थाना चौराहे पर जाम लगा दिया। डीएम उमेश मिश्रा, एसपी नीरज जादौन, एसपी ग्रामीण राम अर्ज, सीओ चांदपुर, सहित धामपुर, नहटौर, नूरपुर, आदि सहित कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
यमदूत बन सरपट दौड़ रहे खटारा वाहन
अधिकांश स्कूल वाहन बिना फिटनेस व कागजों के सरपट दौड़ रहे हैं। नगर व क्षेत्र के ज्यादातर स्कूल वाहन खटारा हैं। कई स्कूली वाहनों पर तो बाइक के नंबर भी देखे जा सकते हैं। स्कूल प्रबंधन भी चंद रुपयों के लालच में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिस बस से यह हादसा हुआ है वह भी काफी पुरानी बस है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बचाई स्कूली बच्चों की जिंदगी
नहर में बस गिरने के बाद जहां बस चालक बच्चों को मौत के मुंह में धकेल कर फरार हो गया था, वहीं ग्राम अलियारपुर के सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों ने नहर में कूद कर तत्परता दिखाते हुए बस से बच्चे बाहर निकाले और उन्हें निजी चिकित्सक के भर्ती कराया। महिलाएं भी अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चों को बस से निकालने में लगी रहीं। बच्चों की चीख पुकार सुन हर ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़ा। ग्रामीण नरेन्द्र, महेन्द्र, नोबाहर, टेकचंद, नरेश, महावीर, बंटी, बबल, कपिल, लक्ष्मण, अवनीश, विवेक, राजेन्द्र, सोनू, तेज सिंह, झुंडू सिंह सहित दर्जनों महिलाओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें