फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जबरन उर्दू पढ़ाने पर प्रधानाध्यापक और प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। उर्दू पढ़ने के लिए विवश करने व धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में ग्राम अल्हैदादपुर की प्रधान अनवरी, उसके पति जहीर अहमद, प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक मो. सलाउद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रधानाध्यापक को बीएसए ने पहले ही निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए शिकायती पत्र में श्री राम सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष राजू ने कहा था कि ग्राम अल्हैदादपुर के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने सूचना दी कि स्कूल के प्रधान अध्यापक मोहम्मद सलाउद्दीन बच्चों को उर्दू पढ़ने के लिए विवश करते हैं।
उनके धर्म के खिलाफ गलत टिप्पणी की जा रही है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया कि जानबूझकर प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान अनवरी व उनके पति जहीर अहमद ने एक धार्मिक स्थल के पास शौचालय भी बनवा दिया है। प्रधान अध्यापक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें