फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक, सांसद निधि के कार्य न होने पर अफसरों के जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक, सांसद निधि के कार्य न होने पर अफसरों के जवाब तलब
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने अफसरों से अभिभावकों को जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। सांसद व विधायक निधि से होने वाले कार्यों की कम प्रगति पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, एपीओ डूडा व अवर अभियंता डीआरडीए से जवाब तलब किया।
डीएम ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2022-23 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नवोदय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रवेश परीक्षा में कम से कम दस प्रतिशत पंजीकरण की वृद्धि करना सुनिश्चित करें। कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए सभी सुविधाएं उच्च मानक स्तर की उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक निधि के कार्यों की समीक्षा में पाया कि 228 कामों में से केवल 11 ही पूरे हुए हैं और 217 अधूरे हैं। सांसद निधि के 16 में से दस काम ही पूरे मिले। डीएम ने कहा कि इनमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मानकों से समझौता भी नहीं होगा। समय से कार्य न करने वाली संस्थाओं की सूची उन्हें देने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, सीएमओ डा.विजय गोयल, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, डीआईओएस राजेश कुमार, बीएसए रामकरण यादव, प्राचार्य राजकुमार कटारिया, परीक्षा प्रभारी विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें