फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी हुई गाय के अवशेष मिले, हिंदू संगठनों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी हुई गाय के अवशेष मिले, हिंदू संगठनों में रोष
विज्ञापन

किरतपुर (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव निवासी आरएसएस पदाधिकारी की गाभिन गाय चोरी हो गई। तलाश करने पर गाय के अवशेष बरामद हुए। जिसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। पीड़ित की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाय के अवशेष कब्जे में ले लिए। पुलिस ने आरएसएस कार्यकर्ता के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी आरएसएस के जिला शारीरिक प्रमुख ललित राजपूत ने बताया कि बृहस्पतिवार की उनके घर से करीब 40 हजार रुपये कीमत की चार माह की गाभिन गाय चोरी हो गई। गाय घर की चहारदीवारी के भीतर बंधी हुई थी। सुबह करीब तीन बजे उनके छोटे भाई कपिल लघुशंका के लिए उठे तो चहारदीवारी टूटी हुई थी। उन्होंने देखा कि मौके पर गाय नहीं है। कपिल ने परिजनों को नींद से जगाकर घटना की जानकारी दी। परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर गाय की तलाश शुरू की। गाय के पदचिह्नों के आधार का पीछा करते हुए परिजन ईदगाह के पीछे एक खेत में पहुंचे तो खेत में ताजी मिट्टी खुदी मिली। मिट्टी हटाकर देखा तो गाय के गले में बंधा रस्सा, गर्दन और शरीर के अवशेष मिले। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस की दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाय के अवशेष को कब्जे में ले लिया। खबर फैलते ही मौके पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। सीओ प्रवीण कुमार व एसओजी की टीम ने मौके का मुआयना किया। एसपी संजीव त्यागी ने ललित राजपूत से फोन पर बात कर मामले का खुलासा कर आरोपियों को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें