जांच नेगेटिव मिलने पर मिली राहत
किरतपुर। क्षेत्र के गांव ताहरपुर में तीन दिन पूर्व मुंबई से लौटे 35 वर्षीय रईस की जांच कराई गई, जिसमें कोरोना नेगेटिव की रिपोर्ट आई है। इसके उपरांत उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जांच नेगेटिव आने पर राहत की सांस ली।
गांव ताहरपुर निवासी रईस मुंबई में रहकर ऑटो रिक्शा चलाता है। वह तीन दिन पूर्व ही गांव आया था। नजला और खांसी होने पर उसको रिश्तेदारों एवं मिलने जुलने वालों ने शिष्टाचार में उससे हाथ मिलाना भी बंद कर दिया था। शनिवार शाम उसको किरतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डा जितेंद्र कुमार ने जांच में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। बल्कि सामान्य खांसी की शिकायत रही। रात 9 बजे उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।