फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन के बाद होगी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिटाइजेशन के बाद होगी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति
विज्ञापन

बिजनौर। उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर घर पर ही दिए जाएंगे। गोदाम से किसी को सिलिंडर नहीं मिलेगा। सप्लाई से पहले गोदाम पर ही सिलिंडरों को ब्लीच पाउडर से साफ किया जाएगा। राशन की दुकानों पर किसी ने कम दिया या अधिक रेट वसूले तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
कोरोना वायरस के खिलाफ पूरा देश एक होकर लड़ रहा है। इसी क्रम में गैस सिलिंडर आपूर्ति और राशन बिक्री पर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में करीब 90 गैस एजेंसियों से साढ़े तीन लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। अब प्रशासन ने गोदाम से सिलिंडर लेने की व्यवस्था पर रोक लगा दी है। सभी उपभोक्ताओं को उनके आवास पर ही सिलिंडर दिए जाएंगे। सिलिंडरों को सैनिटाइज करने के लिए भी एजेंसी संचालकों से कहा गया है। राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं की अधिक भीड़ न लगाने, लाइन में एक मीटर का फर्क रखने और उपभोक्ताओं के हाथ साबुन और सैनिटाइजर से धुलवाने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई राशन की कालाबाजारी करेगा, कम राशन देगा या अधिक धन वसूलेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसे राशन डीलर के खिलाफ तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जिले में 1396 राशन की दुकानों से करीब छह लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। सभी को राशन वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएसओ मनीष कुमार के अनुसार उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ताओं का पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उपभोक्ता पर भी होगी कार्रवाई
कुछ उपभोक्ता गैस सिलिंडर का भी स्टॉक करने में लग गए हैं। जबकि गैस सिलिंडर सेवा को बंद नहीं किया जाएगा। उपभोक्ताओं को सिलिंडर घर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अगर किसी उपभोक्ता ने सिलिंडर की जमाखोरी की तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें