बिजनौर में बारिश के बाद दो दिन बाद निकला सूरज तो बना सुंदर नजारा। फोटो विपिन कुमार
- फोटो : BIJNOR
बारिश से मिली निजात, ठंड बरकरार
बिजनौर। सोमवार को बारिश न होने से जिले वासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि दिन भर बादल व कोहरा छाने और शीतलहर चलने से कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड बरकरार रही।
दो दिन की बारिश ने लोगों को बेहाल कर दिया था। सभी घरों में कैद होने को मजबूर हो गए थे। रविवार रात तक बारिश पड़ती रही। सोमवार को बारिश तो नहीं हुई लेकिन पूरा दिन बादल और कोहरा छाया रहा और शीतलहर चलती रही। ठंड से लोगों की कंपकंपी छूटती रही और पैरों में गलन का असर रहा। हालांकि बारिश न होने से सबसे ज्यादा राहत किसानों को ही मिली। किसानों खेतों में गए और किसी तरह पशुओं के लिए चारे आदि की व्यवस्था की। शाम को करीब तीन बजे धूप निकली, लेकिन धूप में चटक नहीं थी। शाम होते होते ठंड और बढ़ गई। सोमवार का न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार बारिश से मौसम में नमी बढ़ गई है। अभी सर्दी का प्रकोप कई दिन तक बने रहने का अनुमान है।
बिजनौर में ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाते स्कूटी सवार महिला।- फोटो : BIJNOR