फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पदारथपुर में मनरेगा मजदूरों को तालाब से मिले बारहसिंघा के सींग

विज्ञापन
नजीबाबाद में मिले बारहसिंगा के सींग लेकर कार्यालय पहुंचा वनकर्मी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव पदारथपुर के तालाब की सफाई के दौरान एक बोरे में बारहसिंगा के सींग मिलने से मनरेगा मजदूरों में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि शिकारियों ने बोरे में भरकर तालाब में फेंका होगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खलीलपुर के गांव पदारथपुर में मनरेगा मजदूर तालाब की सफाई कर रहे थे। तालाब की घास-फूंस हटाते समय अचानक एक बोरा मनरेगा मजदूरों को मिला। बोरे के अंदर बारहसिंगा के कई सींग देखकर मनरेगा मजदूर घबरा गए। मजदूरों ने पदारथपुर निवासी लेखपाल छतरपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, प्रदीप, अश्वनी, मुकेश आदि को जानकारी दी। लेखपाल छतरपाल सिंह की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी गजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने बारहसिंगा के पांच जोड़ी सींग अपने कब्जे में ले लिए। अनुमान है कि शिकारियों द्वारा बारहसिंगा के शिकार के बाद चोरी छिपे सींग बोरी में रखकर क्षेत्र के तालाब की घास-फूंस में फेंके गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें