फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में रिहर्सल परेड का आयोजन

विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल परेड का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पुलिस लाइन में रिहर्सल परेड का आयोजन
विज्ञापन

बिजनौर। गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर पुलिस लाइन में रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस के जवानों ने मार्च पास्ट और हर्ष फायर किया। एसपी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
विज्ञापन

सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन के ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस परेड का रिहर्सल हुआ। जिसमें सशस्त्र पुलिस, नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, महिला पुलिस, अभियोजन कार्यालय, सीईआर कर रहे जवानों के दस्तों ने हिस्सा लिया। इनके अलावा अग्निशमन शाखा, रेडियो शाखा, सीसीटीएनएस शाखा, स्वाट व सर्विलांस, एंटी सेबोटॉज टीम के दस्तों ने भी भाग लिया। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने परेड का मान प्रणाम ग्रहण कर संकल्प पढ़वाया। परेड के मुख्य कमांडर सीओ भरत सोनकर, द्वितीय कमांडर एसआई अशोक तोमर, थर्ड कमांडर एसआई प्रेम पाल सिंह रहे। इस दौरान एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक शिव बालक वर्मा, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता मौजूद रहे।

बिजनौर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल परेड की सलामी लेते अधिकारी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें