फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर से भरा ट्रक पलटा, लोगों ने बीयर लूटी

Fri, 18 Dec 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। सामने से आ रही बस को बचाने की कोशिश में बीयर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में भरी बीयर की पेटी सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन


चालक और परिचालक के मना करने के बावजूद राहगीरों और मौके पर मौजूद लोगों ने बीयर की बोतल लूटनी शुरू कर दीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को खदेड़ा।

रानीखेत निवासी ट्रक चालक सूरज सिंह और परिचालक कटघर चंपावत निवासी महेश चंद ट्रक में हल्द्वानी से बीयर की बोतल की पेटियां भरकर देहरादून ले जा रहे थे।

ट्रक में लाखों रुपये कीमत की बीयर भरी थीं। नहटौर कोतवाली मार्ग पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास सामने से आ रही बस से बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गया। हादसे में सूरज सिंह और महेश चंद को मामूली चोट आईं।
विज्ञापन


ट्रक में भरी बीयर की पेटियां बाहर गिर गईं। राहगीरों और मौके पर मौजूद लोगों ने बीयर की बोतल और पेटी लूटनी शुरू कर दी। पहुंची पुलिस ने भीड़ को वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन


दूसरा ट्रक मंगवाकर बीयर की पेटी उसमें लोड की गईं और पलटे ट्रक को जेसीबी से सीधा किया गया। चालक सूरज सिंह के मुताबिक करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें