फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लगाए जा रहे लाल निशान, जून में सड़कों से हटाया जाएगा अतिक्रमण

विज्ञापन
बिजनौर में जजी चौक पर अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क की जमीन की पैमाईश करती टीम।
विज्ञापन
- लोक निर्माण विभाग की ओर से 50 अतिक्रमणकारियों को जारी किए गए नोटिस
विज्ञापन

-शहर कोतवाली से नूरपुर रोड तक 164 दुकान-मकानों का मिला अतिक्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर शहर की तंग हो रही सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए कवायद होने लगी है। इसी क्रम में सड़क की जमीन पर अतिक्रमण कर पक्के निर्माणों को चिन्हित किया जा रहा है। जिन पर लाल निशान लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पचास लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जून में अतिक्रमण हटाया जाएगा।
शुक्रवार को राजस्व विभाग, पालिका और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने मंडावर रोड पर सड़क और सड़क की जमीन की पैमाइश की। इस दौरान जजी चौराहे से मंडावर की ओर 25 स्थान चिन्हित किए गए। इन स्थानों पर स्थाई निर्माण मिला, जिन पर उन जगहों पर लाल निशान लगाए जा रहे हैं, जहां तक सड़क की जमीन पर अतिक्रमण है। वहीं नूरपुर मार्ग पर भी अतिक्रमण को चिन्हित किया गया। इस मार्ग पर शहर कोतवाली से नूरपुर रोड तक कुल 164 स्थान अतिक्रमण की जद में पाए गए है।
विज्ञापन

उधर अतिक्रमण करने वाले पचास लोगों को लोक निर्माण विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बाकी अतिक्रमणकारियों को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। बता दें कि अभी निशान लगाने का काम किया जा रहा है। जून माह में अतिक्रमण को हटाया जाएगा। शहर में बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। क्यों कि शहर में अतिक्रमण के चलते सड़क तंग हो रही है।
विज्ञापन


वर्जन:::
शहर कोतवाली से जानी चौराह और नूरपुर मार्ग पर 164 अतिक्रमण की जगहों को चिन्हित किया जा चुका है। करीब 50 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। मंडावर रोड पर भी सड़क की पैमाइश करते हुए अतिक्रमण को चिन्हित किया गया है। ...मनोज कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें