फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के 16 लोगों को जारी किए रेड कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के 16 लोगों को जारी किए रेड कार्ड
विज्ञापन

धामपुर(बिजनौर)। क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने 16 लोगों को रेड कार्ड जारी किए हैं। पुलिस ने ऐसे लोगों को कड़ी चेतावनी भी दी है कि शांति व्यवस्था भंग की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि दिल्ली में फैली हिंसा को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया गया है। होली का पर्व आ रहा है। ऐसे सभी का दायित्व है कि शांति व्यवस्था पर किसी प्रकार की आंच न आने पाएं। सभी को इसके लिए एक होकर काम करना होगा। कोतवाल ने बताया कि अब तक जारी किए रेड कार्डों में एक कार्ड शिवसेना के मुरादाबाद मंडल के प्रमुख विजय जैन का भी शामिल है। पुलिस की ओर से विजय जैन को इस कार्ड को उपलब्ध करा दिया गया है। पुलिस की ओर से होली के मौके पर शांति व्यवस्था बेहतर हो। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। शहर के संवेदनशील मोहल्लों और गांवों में पीएसी के जवानों के साथ पुलिस की ओर से पैदल मार्च निकाला जा रहा है। किसी प्रकार की खुराफात न करें। शांति व्यवस्था करने वालों को नहीं बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें