फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन की निगरानी में अदा की गई जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रोन की निगरानी में अदा की गई जुमे की नमाज
विज्ञापन

नजीबाबाद। दिल्ली में हुए दंगे को लेकर पुलिस ने नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती है। जुुमे की नमाज को शांतिपूर्वक कराने के लिए नगर व ग्रामीण अंचलों में पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी। पुलिस की सतर्कता के चलते क्षेत्र में शांतिपूर्वक माहौल में जुमे की नमाज अदा की गई।
सीओ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस नगर प्रमुख स्थानों पर सतर्कता बरती। हाल ही में दिल्ली में हुए दंगे को लेकर जनपद भर में अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी। सीओ प्रवीण कुमार ने ड्रोन कैमरे की मदद से सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी निगाह बनाए रखी। जामा मस्जिद सहित नगर व ग्रामीण अंचलों की मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई। नांगलसोती में थानाध्यक्ष वली मोहम्मद, भागूवाला में एसआई बलराम यादव, मंडावली में एसआई हरवीर सिंह, रायपुर सादात में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल जुमे की नमाज के दौरान तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन-शांति बनाए रखने की अपील
जलालाबाद। जलालाबाद में मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी के नेतृत्व में जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों पर ड्रोन कैमरे की निगरानी में शांतिपूर्वक नमाज अदा कराई गई। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, क्षेत्र की अमन-शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें