फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में बांटे जा रहे रेड और ग्रीन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में बांटे जा रहे रेड और ग्रीन कार्ड
विज्ञापन

अफजलगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कानूनी व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई शुरू की गई है।
कोतवाल नरेश कुमार ने बताया कि 1528 लोगों को चिह्नित कर 107/116 की कार्रवाई करते हुए 1442 लोगों को पांच लाख रुपये से मुचलका पाबंद किया गया है। इसके अलावा निगरानी सहित एचएस तथा गुंडा एक्ट के तहत 38 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जबकि 15 से 20 लोग गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई के लिए चिह्नित किए गए हैं। चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने की आशंका के मामले में चिह्नित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर करीब 100 लोगों को चिह्नित कर रेडकार्ड तथा कुछ जिम्मेदारी लोगों को प्रशासन के सहयोग के लिए ग्रीन कार्ड दिए गए हैं। जनता तथा प्रशासन के बीच अविश्वसनीय लोगों को चिह्नित करते येलो कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने की आशंका को लेकर 24 सफेदपोश लोगों के खिलाफ 149/39 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की जा रही है। बताया कि थाना क्षेत्र में 425 लाइसेंस शस्त्रों में से 388, शस्त्र जमा करा लिए गए हैं तथा अन्य 37 शस्त्र जमा कराने के संबंध में आला अधिकारियों से दिशा निर्देश हासिल करने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें